रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ में दिनांक 16 जुलाई को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महान अभियान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम , महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर की स्थानिय इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा केंद्र के फार्म पर फलदार एवम सहजेन , सजावटी पौधो का पौधारोपण किया गया साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र फार्म पर एवम जनजाति किसानों के यहां फलदार प्रदशन ईकाई स्थापित करने हेतु जनजाति उपयोजना के त्यत विभिन्न किस्म के फलदार पौधे रोपित करने के लिए जनजाति क्षेत्र के 25 किसानो को फलदार पौधे अमरूद, सीताफल, करोंधा, जामुन, कटहल आदि के कुल 40 पौधे प्रति किसानो को फलदार पौधे उपलब्द कराए साथ ही पौधो को लगाने की तकनीकी एवम इसकी सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया डॉ रतन लाल सोलंकी ने कहा कि अंधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी हो रही वहीं मौसम व जलवायु चक्र भी बिगड़ रहा है।
इस कारण आए दिन प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप झेलना पड़ रहा है हालांकि प्रकृति को सुरक्षित रखने आक्सीजन की जरूरत को पूरा करने केलिए पेड़ पौधों की कटाई बंद करें एवं अधिक से अधिक पौधारोपण अपने आस पास करे जीवन दायिनी घरती को रहने योग्य बनाने केलिए पेड़ पौधों के जीवन को बचाने और पर्यावरण प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सकता है पौधारोपण कार्य कम के तहत संजय धाकड, कार्यक्रम सहायक कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ रतनलाल सोलंकी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष एवं बनवारी लाल, ड्राइवर घीसूलाल ,राजकुमार, पप्पू गुजर, रामलाल खटीक, दुर्गेश मोड़,गोरी शंकर सालवी, भेरू लाल गुर्जर, रतन लाल सुथार आदि ने एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत स्वेच्छा से फार्म पर पौधे रोपित किए हैं













