कचूमरा स्कूल में विद्यार्थियों को 900 पौधे वितरित किये।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी। ग्रीन चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत कचूमरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृहत स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युथ एवं इको क्लब प्रभारी प्रहलाद चन्द्र धाकड़ ने बताया कि सभी बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर अलग – अलग प्रजाति के सौ से भी अधिक पौधे विद्यालय परिसर में लगा कर उनके संरक्षण का वचन लिया। संस्था प्रधान मुकेश धाकड़ के नेतृत्व में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को 900 पौधे वितरित किए गए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्था प्रधान मुकेश धाकड़ ने कहा है कि एक – एक पौधा अनमोल है। इसकी सुरक्षा करना हमारा धर्म है। सभी विद्यार्थियों ने भी पौधों की तीन वर्ष तक सार संभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक बद्रीलाल गुर्जर, शिक्षक बीरबल राम, सीताराम गुर्जर, रामेश्वर लाल जाट, जीतमल जाट, कैलाश चंद्र मेघवाल, गजराज बलाई, गणेश लाल डांगी, लालुराम भंगूरा, हजारीलाल जाट, मंगनी राम मेघवाल, शंकर लाल मीणा व शिक्षिका चंदा जैन सहित अनेक अभिभावक मौजूद थे