आयुर्वेद औषधालय मे आंगनवाड़ी कार्मिको को योग प्रशिक्षण दिया।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी।

राशमी पहुँना कस्बे मे आयुष्मान आरोग्य  मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद एवं योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजन में प्रचार प्रसार करने हेतु पहुँना सेक्टर की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहिनों व सहायिकाओ को योग संबंधित प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ मनीष टॉक, महिला पर्यवेक्षक स्नेहलता व्यास, आयुर्वेद कंपाउंडर रतनलाल स्वर्णकार,पुरुष योग प्रशिक्षक चंपालाल बैरवा, महिला योग प्रशिक्षिका भानुप्रिया आचार्य की उपस्थिती मे हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए उपयोगी योग प्राणायाम, आसन, कपालभाति अनुलोम विलोम, ताड़ासन एवं बालिकाओं और प्रसूता महिलाओं के लिए उपयोगी योग प्राणायाम के लाभ बताए गए साथ ही आमजन को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए सभी को प्रेरित किया गया एवं ब्राउज़र के माध्यम से दिनचर्या, ऋतुचर्या, जराजन्य बीमारियां, प्रसूता की देख भाल योग संबंधित एवं औषधि पौधों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई सभी को ब्राउज़र वितरित किए गए एवं हरित क्रांति अभियान के तहत औषधालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया एवं सभी को योग और आयुर्वेद अपनाने की सलाह दी गई कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ