रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा में विद्यालय की 5 कक्षा की छात्रा वंदना राजपूत का जन्मदिवस मनाया गया । बालिका के 10 वर्ष पूरे होने पर पिता भंवर सिंह माता खुशबू कुंवर राजपूत ने अनूठी पहल करते हुऐ बेटी के जन्मदिन को यादगार दिन बनाते हुए प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा जानकारी देते हुए बताया गया है प्रेरणा से विद्यालय परिसर में 10 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक ता समर्पण व ज़िम्मेदारी निभाते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। उनकी पालना की ज़िम्मेदारी भी परिवार द्वारा ली गई। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। सभी को इस तरह के खुशी के मौके पर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आहान किया। अध्यापक राम सिंह राजपूत सबको धन्यवाद ज्ञापित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांता जैन आदि उपस्थित थे














