बीरणवास स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। नीमराना शहीद मोहर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरनवास, में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अधिकांश गतिविधियों में भाग लिया जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक सुभाष चंद यादव वरिष्ठ अध्यापक (पूर्व सैनिक )रहे। तीन टांग दौड़, एक टांग दौड़, रस्सा कसी ,खो खो लंबी कूद ऊंची कूद कबड्डी कुश्ती एवं रिले रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गांव के भामाशाह दिनेश कुमार यादव, जितेश कुमार यादव एवं अजीत कुमार यादव ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को ठंडे पर के साथ अल्पाहार की व्यवस्था की । प्रधानाचार्य एवम संपूर्ण स्टाफ ने भामाशाहों को विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रति इसी तरह का प्रेम भाव बनाए रखने हेतु धन्यवाद दिया एवं अन्य भामाशाहों को भी आगे आकर इसी तरह का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया ।कार्यक्रम प्रभारी सुशीला यादव व्याख्याता ने अजय कुमार यादव श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा उमराव सिंह संदीप कुमार एवं करण सिंह के सहयोग से विभिन्न ग्रुपों का निर्धारण कर प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई। कमलेश यादव एवं सुदेश यादव ने विद्यार्थियों को खेलों के बारे में जानकारी दी एवं उनके जीवन में महत्व के बारे में बताया। सुभाष चंद वरिष्ठ अध्यापक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय रहे सभी विजेताओं निशु वर्षा गौरव सोनू चंचल जय रितेश हितेश तनुज गुंजन जिया खुशी अंजली को अपनी तरफ से पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार नारनोलिया ने निर्णायक मंडल एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी उतना ही अधिक महत्व है इसलिए हमें अधिक से अधिक खेल  गतिविधियों में भाग लेकर के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए। यह जानकारी प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार ने दी।