नाबार्ड वाड़ी परियोजना के बड़ी सादड़ी फेस दो का पौधरोपण कार्यक्रम समापन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।  बड़ी सादड़ी चित्तौड़गढ़ जिले के विकास खंड बड़ी सादड़ी के ग्राम खाखरिया खेड़ी गांव में नाबार्ड वाडी परियोजना के द्वितीय वर्ष के पौधारोपण कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक महेंद्र सिंह डूडी एवम संजय आदित्य तथा कुणाल कुमार असिस्टेंट मैनेजर नाबार्ड जयपुर की उपस्थिति में समापन हुआ कार्यक्रम में क्रियान्वयन संस्था अरूणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिति से उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र कसेरा, सदस्य अजय शाक्य, परियोजना अधिकारी महेश पंवार, विकास चौहान, प्रवीण शर्मा, सरपंच भेरूसिंह मीणा, लालसिंह मीणा, नानुसिंह मीणा आदि उपस्थित रहे पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम खाखरिया खेड़ी में चयनित किसान सुरेश मीणा के खेत पर नाबार्ड विकास प्रबंधक महेंद्र सिंह डूडी द्वारा किया गया कार्यक्रम में फारेस्ट डिपार्टमेंट के कुलदीप सिंह एवम लोकेंद्र भी मौजूद रहे इसके पश्चात अतिथियों द्वारा ग्राम में वाडी का भी भ्रमण किया इसके बाद में अतिथियों ने सभी किसानों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया।