रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पायरी के पंचायत भवन में नाबार्ड वाड़ी परियोजना के अंतर्गत किसान गोष्टि का आयोजन किया गया जिसमें जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड महेंद्र सिंह डूडी, जॉइंट डायरेक्टर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट श्री दिनेश कुमार जग्गा, डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट शंकरलाल जाट , असिस्टेंड डायरेक्टर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट अंशु चौधरी असिस्टेंड मैनेजर नाबार्ड जयपुर संजय आदित्य , कुणाल कुमार एवम संस्था प्रतिनिधि सिताराम शर्मा, जितेंद्र कसेरा,अजय शाक्य, परियोजना अधिकारी महेश पंवार ,विकास चौहान,प्रवीण शर्मा, सरपंच भेरूसिंह मीणा, लालसिंह, नानुसिंह उपस्थित रहे। समस्त विभागों से पधारे अधिकारियों ने किसानों को अपने विभाग में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक श्री महेंद्र सिंह डूडी द्वारा किसानों को नाबार्ड की अन्य परियोजनाओ की जानकारी दी गई परियोजना अधिकारी महेश पंवार द्वारा क्षेत्र में चलाई जा रही वाड़ी परियोजना की जानकारी दी गयी ततपश्चात कृषि विभाग द्वारा सभी किसानो को सब्जी किट का वितरण किया गया जिससे किसान अपने खेत मे सब्जियां लागाकर लाभ अर्जित कर सके। अंत मे अरूणोदय, सर्वेश्वर लोक कल्याण समिति के प्रतिनिधि विकास चौहान बताया गया है कि कार्यक्रम में सभी अतिथियों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।














