नरेंद्र प्रताप सिंह राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर अवार्ड 2024 से सम्मानित, उदयपुर में हुआ समारोह। 

संपादक कालूराम कुमावत। चित्तौडगढ 25 जुुलाई। राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच एवं श्री कल्याणेश्वर चेरिटेबल टस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चित्तौडगढ के नरेन्द्र प्रताप सिंह को श्रेष्ठ साहित्य लेखन मे राष्ट्रीय अवार्ड में देशभर 105 प्रतिभागियों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा रहे जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यख डॉ.लक्ष्मीनारायण आमेटा ने की। विशिष्ट सम्मानित अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक माधोसिंह चम्पावत, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यख डॉ.राजश्री गांधी एवं पर्यावरणविद् किशोर कोठारी उदयपुर थे। कोऑडिनेटर डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम मे देशभर से कुल 101 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  जिसमें राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण में 11चित्रकला चैम्पियन में 4, नृत्य चेम्पियन 6 एवं स्टार चैम्पियन में 5 को और श्रेष्ठ साहित्य लेखन 75 जनों को सम्मानित किया गया। वक्ता डॉ. सुनील दुबे ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. ओमप्रकाश किराड़ एंव रूपेश चन्द्र पालीवाल ने किया।