रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा विद्यालय प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा जानकारी देते हुए बताया गया है
कि विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसमें विधार्थियों के अभिभवको को भी आमन्त्रित किया गया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए मां भारती के सपूतों के साहसिक युद्ध बच्चों को जानकारी हेतु टेलीविजन पर दिखाया गया।
युद्ध में शहीद भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजली अर्पित कर सामुहिक मौन प्रार्थना रखी गई । सैनिकों की वीरता से उत्साही कक्षा 2 के छात्र रौनक राजपूत ने हाथ में तिरंगा ले युद्ध में शहीद होने का सजीव अभिनय कर सबकी आखों को नम कर दिया अध्यापक राम सिंह राजपूत ने बालक को अभिनय के लिए विद्यालय की और से पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर आगनवाड़ी कार्यकर्ता शांता जैन भी उपस्थित रहे यह जानकारी प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने दी।














