रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बे में कई महीनो से बंदरों का आतंक होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है अब से पहले बंदरों ने कई लोगों पर हमला कर दिया लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है कि हमने कई बार पंचायत प्रशासन को अवगत करवा दिया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि बंदरों को पकड़वाने के बारे में हमने पहले भी कई बार उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिए लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जबकि पहले भी हमने करीब 270 बंदर पकड़वाये थे जिनका पेमेंट आज तक नहीं मिला इस मामले को लेकर सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि पंचायत से में कोई भी बजट नहीं मिलता और पहले भी जो बंदर पकड़े थे उनका पेमेंट भी हमें ही भुगतना पड़ा सरपंच सुमन शर्मा का कहना है कि जल्द ही बंदरों को पकड़वा दिया जाएगा इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि रोज सुबह बंदर छतों पर आ जाते हैं कभी कपड़े फाड़ जाते हैं रसोई से सामान उठा ले जाते हैं और इसी के साथ ही स्कूल में जाने वाले बालक बालिकाओ को भी स्कूल जाते समय डर लगा रहता है इस दौरान कभी-कभी बंदर बैग फाड़ जाते हैं कभी उन पर हमला कर देते हैं ऐसे कई तरह की घटनाएं हो चुकी है ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रशासन इस और ध्यान दें जिससे हमें इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।














