रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि पूरे वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा चलाई गई
योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास करके आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए धनपाल मेहता ने अपने उद्बोधन में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक द्वारा कराए गए विकास कार्य ADJ कोर्ट. खुलने सरकारी हॉस्पिटल में, रंगीन सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाने, एवं पशु चिकित्सालय क्रमोन्नति कराने रोडवेज बसे चालू कराने के लिए सभी ने मंत्री गौतम दक का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नक्षत्रमल धाकड़ भवानी सिंह देवड़ा पूर्व नगर अध्यक्ष सज्जन राज नागोरी जिनेंद्र डांगी संजय नागौरी पुष्करराज माली प्रकाश धाकड़ सत्यनारायण सालवी ने अपने विचार व्यक्त किया एवं नगर को किस प्रकार से विकसित किया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किए सभी ने सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक से बड़ीसादड़ी नीमच रोडवेज बस को शीघ्र चलाया जाए स्कूलों एवं कॉलेज मे अध्यापको की कमी को दूर किया जाए सरकारी अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंग कर्मियों की कमी को पूरा किया जाए ताकि जनता को अस्पताल की सुविधा का पूरा लाभ मिल रहा है मीटिंग में भाजपा नगर महामंत्री श्याम सुंदर रावलानी रमेश सालवी रमेश नवलखा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश टेलर एससी मोर्चा अध्यक्ष कमल रेगर पार्षद नवीन सोनवा अनिल चौहान ललित चौधरी भारत गाडोलिया लोहार युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल मेहता पूर्व पार्षद प्रकाश धाकड़ धर्मेंद्र सिंह पवार सुरेश सुथार हुकुम सिंह तंवर नक्षत्रमल पोरवाल गोविंद भोई गौतम बक्शी हर्ष पालीवाल रतन सिंह राजपूत राधेश्याम सोनी चेतन जायसवाल ललित मोची दीपक वैष्णव अंकित जायसवाल विष्णु टेलर पिंटू सेन आदि उपस्थित थे।














