एक दिवसीय स्किल वोकेशनल एजुकेशन एवं पौधा वितरित कार्यक्रम का किया आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

जयपुर। जिले मे राजकीय स्कूल कमला नेहरू स्कूल जोहरी बाजार हल्दियो का रास्ता जयपुर परिसर में एक दिवसीय स्किल वोकेशनल एज्यूकेशन एवम पोधा वितरित कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे वर्क एनजीओ और माइंड लीडर्स लर्निंग स्किल वोकेशनल संस्थान ने भाग लिया और पोधा वितरित व पोधा रोपण कार्यक्रम किया। इस मौके पर प्रिंसिपल कुसुम पारीक ने युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन दिया स्किल डेवलपमेंट के बारे मे जानकारी दी। कमला नेहरू स्कूल में हेल्थ और ब्यूटी पार्लर कोर्स संचालित है वोकेशनल एज्यूकेशन के तहत। स्कूल में वोकेशनल एज्यूकेशन टीचर वंदना शर्मा बच्चियो को प्राइवेट सेक्टर की जॉब और सेल्फ खुद का रोजगार के लिए प्रेरित किया। माइंड लीडर्स लर्निंग स्किल संस्थान से मोहसिन खान ने युवाओं को शिक्षा रोजगार स्किल डेवलपमेंट एज्यूकेशन पढ़ाया जानकारी दी। वर्क एनजीओ की और से पोधा वितरित किया गया। प्रिंसिपल कुसुम पारीक , वंदना शर्मा, स्कूल के सभी स्टाफ, वर्क एनजीओ टीम, डाक्टर लाइक, यूसुफ, मोहसिन खान, मनीष सैनी, रूकसार बानो आदि सभी उपस्थित थे