स्काउट गाइड स्थानीय संघ बड़ीसादड़ी का हुआ वार्षिक अधिवेशन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। बड़ीसादड़ी राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय सॉन्ग बड़ी सादड़ी का वार्षिक अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बोहेडा में आयोजित किया गया। स्थानीय संघ सचिव चंद्रकांत शर्मा ने बताया की समारोह के मुख्य अतिथि जिला संगठन आयुक्त चंद्र शंकर श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत चौबीसा ने की विशिष्य के रूप में पंचायत समिति के उप प्रधान रामचंद्र जोशी समाजसेवी लक्ष्मी लाल दामावत , शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करना , हिमालय वुडबेज रामेश्वर लाल मेनारिया व हीरालाल मेनारिया तथा शिक्षाविद शांतिलाल चौधरी रहे। अधिवेशन में बड़ी सादड़ी ब्लॉक के सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्काउट गाइड प्रभारी ने भाग लिया। आयोजक विद्यालय के संस्था प्रधान भूपेंद्र भंडारी ने सभी का स्वागत किया तथा बड़ीसादड़ी में निर्मानाधीन स्काउट भवन के लिए ₹5100 की राशि , सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी योगेश जाने की ओर से पुत्र हिमांशु जानी ने ₹5100 की राशि भेंट की । उपप्रधान रामचंद्र जोशी ने 3100 रुपए, लक्ष्मी लाल दामावत ने ₹2100 और दोनों मेनारिया भाइयों की तरफ से 6 पँखे भेंट किये। ट्रेनिंग काउंसलर हेमराज रावत ने संघ की वार्षिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा संघ के कोषाध्यक्ष अमजद खान पठान ने आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया। अधिवेशन में हुई चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों के लिए स्काउट गाइड एवं स्काउटर गाइडर को सम्मानित किया गया।