नव नियुक्त शिक्षक द्वारा साउंड सेट भेंट।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत रतिचंद जी का खेड़ा के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा विद्यालय में पूर्व विद्यार्थी रहे नव नियुक्त शिक्षक पुरण सिंह मीणा द्वारा एक साउंड सेट भेंट किया। नव नियुक्त शिक्षक का संस्था प्रधान मिट्ठूलाल धाकड़ द्वारा तिलक एवं उपहरना द्वारा स्वागत किया गया एवं उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व विद्यार्थी रहे श्री मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा कहा कि जब हम सक्षम है तो अपने विद्यालय में कुछ न कुछ सहयोग जरूर करना चाहिए। जिससे बचपन की यादें विद्यालय से जुड़ी रहें।