विद्यार्थियों के संग मनाया पत्रकार ने अपना जन्म दिवस मानवतावादी सोच के जरिए मिली अभूतपूर्व बधाईयां।

कपासन न्यूज। 

कपासन आम जन से जुड़े एक पत्रकार एवम शिक्षा जगत में लंबे समय से सेवारत निजी विद्यालय कुलदीप शिक्षण संस्थान सुरपुर के प्रबंध संचालक रोशन लाल रेगर ने अपना जन्म दिवस बालकों के संग मनाया। लंबे समय से मानवतावादी सोच के जरिए आम जन के हितों की रक्षा खातिर निस्वार्थ सेवा करते हैं। आम जन के हितों की रक्षा खातिर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम बढ़ाया। सहज एवम सरल स्वभाव के धनी रोशन लाल रेगर ने शिक्षा विभागीय पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है। सदैव बच्चों से विशेष स्नेह रहा है। गरीब एवम पिछड़े लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। आम जन द्वारा प्रदत्त अभूतपूर्व बधाई के लिए शिक्षा, चिकित्सा, राजनीतिक क्षेत्र, पत्रकारिता एवम आम जन को धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।