रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
राशमी पहुँना कस्बे मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा नियमित एक्शन प्लान अगस्त 2024 का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति राशमी की अध्यक्षा पृथा फोजदार एवं सचिव राहुल भास्कर के आदेशानुसार शनिवार को रा.उ.प्रा.वि.गणेशपुरा (बाडा) में पीएलवी देवीलाल आचार्य के सानिध्य में किया गया नशीली दवाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन करते हुए
विद्यालय के छात्र छात्राओं को नशीली दवाओं से शारीरिक मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामो के प्रति सजग किया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 व एनडीपीसी एक्ट 1985 कानून की जानकारी दी गई । साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान कमलेश त्रिपाठी व अन्य विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा














