विद्यालय में मनाया गया ईको ग्रीन डे।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन। श्री जी कृपा फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में “ईको ग्रीन डे” मनाया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापिका कौशल्या झाला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण सरक्षण से संबंधित पोस्टर, कविताएं, सुविचार व कुछ विद्यार्थी पर्यावरण संबंधित विचित्र वेशभूषा में आए एवं विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया । विद्यालय में संस्था के सदस्य महेंद्र मोहन जी दाधीच ,पुष्पा वैष्णव एवं विद्यालय स्टाफ अरुणा टेलर ,प्रकाश चंद्र पवार रेखा , कौशल्या ,किरण ,खुशबू कविता, विनीता ,पूजा ,अंशु, अनुराधा ,डिंपल ,अपर्णा ,किरण मेडम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।