संपादक कालूराम कुमावत
कपासन। दिनांक 3 फरवरी शनिवार को पीईईओ सिंहपुर के रा. उ. मा. वि. सिंहपुर, उ.प्रा.वि. बनाकिया खुर्द और क्षुपडिया और पी एस भगगा खेड़ा के स्टाफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों को स्व मूल्यांकन (टी एफ) समय से भरने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। सभी शिक्षकों के पे मैनेजर पर मास्टर डाटा अपडेट करने के लिए कहा गया। शाला दर्पण माड्यूल्स को अपडेट करने और परीक्षा परिणाम उन्नयन योजना पर चर्चा की गई। कक्षा 8-10-12 के बालक बालिकाओं के लिए 3 प्री बोर्ड कराने का सुक्षाव दिया गया। पाठ्यक्रम को तीन भागों में बांटकर 2 घंटे का पेपर तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए। कक्षा 10 का पहला प्री बोर्ड 6-7 फरवरी को, दूसरा 12–13 और तीसरा 19-20 के कराने के लिए तय किया गया। प्रत्येक प्री बोर्ड के बाद फीडबैक के अनुसार तैयारी करवाई जाएगी। 8 का पहला 8-9 फरवरी को और शेष उपरोक्त तिथियों में ही कराया जाएगा। साथ ही सभी शिक्षकों को ज्ञान संकल्प पोर्टल पर डोनेशन के लिए आग्रह किया गया। सभी स्टाफ स्कूल समय से उपस्थित हों और अवकाश बिना पूर्व अनुमति के नहीं लिया जाएं। स्टाफ के साथियों ने अपने सुझाव भी दिए। पीईईओ सिंहपुर














