भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर (स्काउट) का हुआ शुभारम्भ।

संपादक कालूराम कुमावत।

जोधपुर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 वायुसेना जोधपुर में भारत स्काउट्स एंड गाइड के जयपुर मंडल के राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर (स्काउट) 2024 का उद्घाटन सत्र सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेन्द्र परिहार पार्षद, पीएम श्री के. वि. क्र -1 के प्राचार्य श्री यू. आर. मेघवाल और पीएम श्री के. वि. बनाड के प्राचार्य श्री उम्मेद सिंह और विद्यालय के स्काउट मास्टर जब्बर चंद गहलोत उपस्थित रहे। शिविर निदेशक, जिला आयुक्त और विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि दिनांक 28 अगस्त से 01 सितम्बर तक आयोजित हो रहे इस पांच दिवसीय टेस्टिंग कैंप में जयपुर संभाग के 57 विद्यालयों के 334 स्काउट्स ने भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि ने स्काउट्स के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उन्हें राष्ट्र सेवा की अग्रिम पंक्ति का योद्धा माना। शिविर के एलओसी श्री रामनिवास माली ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न चरणों में स्काउट्स का परीक्षण किया जाएगा। सफलतापूर्वक शिविर पूरा करने वाले स्काउट्स को राष्ट्रपति पुरस्कार में भाग लेने का अवसर मिलेगा।उद्घाटन सत्र का मंच सञ्चालन विद्यालय की गाइड ज्योत्सना प्रजापति और स्तुति शर्मा द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह से अपने दायित्वों का निर्वहन कर कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन पर उप प्राचार्य मूल सिंह शेखावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।