सर्व व्यापार मंडल द्वारा श्री गणेशजी की महा आरती की।

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा नगर के सुप्रसिद्ध शहीद हेमू कालानी चौक आजाद मार्ग गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में कल रात्रि सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने पंडित सत्यनारायण शर्मा के सानिध्य में भावपूर्ण पूजा अर्चना व महाआरती की व प्रदेश व राष्ट्र की खुशहाली की कामना की!

सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा के प्रवक्ता संजय आगार ने बताया कि इस अवसर पर सर्व व्यापार मंडल निम्बाहेड़ा के संरक्षक गोविन्द लाल सोनी, कुशाल सिंह बोडाना, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष पुष्कर सोनी , उपाध्यक्ष बंशीलाल जीवनानी,राजेश बहरानी,रामलाल चारण ,अभय नलवाया,सी. ए. रोहित नागोरी,अनुराग अग्रवाल ,महामंत्री हर्ष आगार, सहसचिव दिनेश बैरागी संगठन मंत्री रामसहाय काबरा, रमेश भराड़िया मंत्री अंकित जैन, कुशाल गोखरु, अंकित लखारा, कर्नल सोनी, राजेश बोरिया व कई गणमान्य जन व व्यापारीगण मौजूद थे !

वास्तव में सनातन धर्म व राष्ट्र प्रेम के प्रति जो बलवती व ज्वाला के समान धधकती भावना विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में है वैसी भावना और किसी छात्र संगठन में नहीं दिखाई देती राष्ट्र प्रेम व छात्र हितों को उठाने के मामले में विद्यार्थी परिषद सदैव सबसे आगे रहती है !

हेमू कालानी चौक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारीयों ने अन्य कार्यकर्त्ताओ व भैया बहनों के साथ अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी,ऊपरना पहनाकर व मंगल तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया! आरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया! जय श्री गणेश। रिपोर्टर सुरेश नायक निंबाहेड़ा।