जलझूलनी एकादशी पर निकाली रामरेवाडी।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी।

राशमी उपखंड के पहुँना ‌कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जलझूनी एकादशी पर प्रजापत नवयुवक मंडल एवं ग्राम वासियों के तत्वावधान में गांव के सभी मंदिरो के भगवान की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने खुब अबीर गुलाल उड़ाई ग्राम वासियों ने भगवान के बैवाण पर फूलों की वर्षा भी की इस अवसर पर बड़े मन्दिर से चारभुजा नाथ का बैवाण सहीत ग्राम के अन्य मंदिरो के बैवाण की धुमधाम से बैंड बाजों के साथ ग्राम के विभिन्न मोहल्लो,सदर बाज़ार मे शोभायात्रा रामरेवाडी निकाली गई रामरेवाडी बनास नदी पर पहुंची जहां नदी के जल में भगवान को स्नान कराया गया पश्चात भगवान की आरती की गई उसके बाद रामरेवाडी के नदी से पुनः लोटने पर भगवान के बैवाण घर घर पहुंचे जहां भगवान‌ की पूजा-अर्चना कर भगवान के अगरबती, प्रसाद, नारियल अर्पित किये गये