कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने रविवार रात्री को नगर के विभिन्न गणपति पंडाल में दर्शन किए।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन। भाजयुमो सदस्यता सह संयोजक बबलू चंदेल ने बताया कि विभिन्न गणपति पंडाल के आमंत्रण पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, नगर महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, पार्षद मुकेश पलोड़, युवा मोर्चा के मनीष बारेगामा, गौरव दाधीच, प्रतीक वैष्णव आदि कार्यकर्ताओं के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए। सगस बावजी सेवा समिति शिवशक्ति नगर,खारी बावड़ी मित्र मंडल एवं श्री चारभुजा मित्र मंडल लोटकिया चौक के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उपरना,श्रीफल,चांदी के गणेश परिवार,स्मृति चिन्ह तथा छप्पन भोग प्रसाद भेंट कर विधायक का स्वागत किया गया। विधायक ने खादी भंडार मित्र मंडल में सांवलिया जी की मनमोहक झांकी के दर्शन कर नगर और कपासन क्षेत्र की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।भक्तों के आग्रह पर विधायक ने सभी श्रद्धालुओं के साथ राम आयेंगे भजन पर नृत्य भी किया। सगस बावजी सेवा समिति के महिला समूह द्वारा शिवशक्ति नगर में रोड बनाने के लिए किए गए टेंडर के लिए आभार व्यक्त किया गया और समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्री चारभुजा मित्र मंडल लोटकिया चोक में आयोजित कार्यक्रम में चांदी के गणेश परिवार व छप्पन भोग प्रसाद भेंट कर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।