संपादक कालूराम कुमावत। 
बाड़ी में अनंत चतुर्दशी हर्षोल्लास के साथ डीजे ढोल के साथ विभिन्न दलों द्वारा निकाला गणेश जी का जुलुस , गांव की गली गली मोहला हुआ गुलाल मय और की आतिशबाजी हजारों की संख्या में उपस्थित रहें ग्रामीण जन। 
बाड़ी गांव में विभिन्न जगह पर सात सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ गणपति की स्थापना हुई थी, और देर रात तक 10 दिनों तक गरबा डांडिया प्रतियोगिताओं सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इसके अलावा गणपति के भक्तो की ओर से भी घरों में भी गणपति स्थापना की गईं l जिनकी मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के दिन बाड़ी मानसरोवर बांध में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन भी हुआ, इसमें दोपहर से हीआस पास के गांव की गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन शुरू हो गए,
बाड़ी में विभिन्न दलों द्वारा पूरे गांव गली मोहल्ला में गणपति की जय जय कार के साथ डीजे की धुन पर अबके बरस तू जल्दी आना आदि भजनों और गरबा रमते हुई बाड़ी बस स्टैंड पर टीम गुरुजी दल के सदस्यों द्वारा वेट को उठाकर प्रदर्शन दिखाया तो दूसरी और बजरंग दल के सदस्यों द्वारा अखाड़ा खेल तलवार बाजी का करतब दिखाया और बाड़ी गांव पुरा गणपती मय हो गया और गांव की सभी दलों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात्रि तक किया जिसके लिए बाड़ी पुलिस चौकी मय जाप्ता एएसआई भवर लाल , कानी.ऊ . रतनलाल.सुरेन्द्र द्वारा बाड़ी बांध पर व गांव में जुलूस की व्यवस्था को संभाला।















