144 वी रामधुन का “वरिष्ठ हमारे गौरव” के वरिष्ठ जनों द्वारा स्वागत किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 144 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सार्वजानिक पुस्तकालय पहुंची जहां पर पुस्तकालय समिति एवं वरिष्ठजनों के के द्वारा रामधुन का स्वागत किया गया। सामुहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात्‌ संत श्री अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा गया है की वरिष्ठ हमारे गौरव ” के मध्यम से प्रत्येक माह की 5 तारीख को वरिष्ठ जनों का अनौपचारिक रूप से एक साथ बैठना निश्चित ही एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ जनों को अपने अनुभव का लाभ नई पीढ़ी को देते हुए संस्कारों के पोषण पर ध्यान देना चाहिए संत श्री ने वरिष्ठ हमारे गौरव के मध्यम से होने वाले वीभिन्न कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ।इससे पूर्व अनंत राम जी महाराज का पुस्तकालय समिति के किशन लाल मेनारिया ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा संदीप नागोरी व अशोक दक ने मेवाडी पाग पहनाकर अभिवादन किया। संत श्री ने बालाजी महाराज की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया। बालाजी संस्थान के अन्तर्गत “वरिष्ठ हमारे गौरव” प्रकल्प के द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर मे 60 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया अशोक दक ने रामधुन में पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया