श्राद्ध पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन मंगलवार से।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी।श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मलीन सदगुरुदेव सुखसम्पतराम महाराज की पूण्य स्मृति में श्रीरामद्वारा दिव्य आनन्द धाम में मंगलवार रात्रि से आगामी सोमवार तक प्रतिदिन रात्रि में 8 बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। कथा व्यास अनंतराम जी शास्त्री ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरुदेव सुखसम्पत राम महाराज के देहावसान के बाद अन्य किसी स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा करने से पूर्व पहली कथा श्रीरामद्वारा में आयोजित की जाएगी। मंगलवार शाम को प्रतीकात्मक कलश यात्रा श्रीरामद्वारा में निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी। नगरवासियों में कथा कार्यक्रम के प्रति बहुत उत्साह है। श्रीरामद्वारा में बहुत उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। मंगलवार को कथा कार्यक्रम में प्रसाद वितरण करजू के ओम प्रकाश जणवा एवं नागौर निवासी आशाराम की ओर से रहेगा