रिपोर्टर राममसिंहमीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बडी सादडी द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 145 वी रामधुन प्रातः 6:46 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कपड़ा बाजार स्थित भेरुजी बावजी के स्थान पर पहुंची।रामधुन का सभी मोहल्लेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओ में कैलाश टेलर ,गोपाल सोनी, कैलाश सोनी ,गोविंद लखारा, दीपक टेलर, पुष्कर टेलर ,ललित जी मारू ,भरत सोनी ,दिनेश टेलर,नवीन सोनी सहित मोहल्लेवासियों का सहयोग रहा।
सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ एवं आरती के पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। महाराज श्री का मोहल्लेवासियो द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा कि धर्म एवं संस्कार हमारी संस्कृति का आधार है एवं रामधुन के माध्यम से भारत के सनातन संस्कारों का पोषण हो रहा है। धर्म के बिना संस्कार एवं संस्कृति विहीन मानव समाज पशुतुल्य हो जाएगा। धर्म सभा में रामद्वारा में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह में अधिक से अधिक भक्तों को आने का आह्वान किया गया।साथ ही भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढा वितरण की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने का एवं सहभागिता करने का आह्वान किया गया ।धर्म सभा के अंत में मंदिर समिति एवं मोहल्ले वासियों की ओर से कैलाश सोलंकी ने रामधनु पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया















