गो सेवा कर मनाई एकादशी 

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा।

नीमच गो प्रसादम् परिवार द्वारा गऊ नन्दी सेवा धाम और गोधाम बालाजी गोशालाओं में निराश्रित बिमार और घायल गौवंश को हरा घास जिमाकार श्राद्ध की एकादशी पर्व मनाया। इन दोनों स्थानों पर निःस्वार्थ भाव से शहर एवं आसपास के निराश्रित गोवंश जो दुर्घटना में घायल हो जाते हैं अथवा बिमार हो जाते हैं उनकी निःस्वार्थ भाव से सेवा गोशाला संचालकों द्वारा की जाती है।राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती के मार्ग दर्शन में चलने वाले गो प्रसादम् परिवार द्वारा की गई सेवा में बड़ोदरा गुजरात से श्रीमती नेहा शाह द्वारा एक ट्राली हरी घास के निमित्त 2500 पच्चीसौ रूपए दिए गए साथ ही अन्य सदस्यों ने भी सहयोग प्रदान किया जो आगे आने वाले पर्व पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर नीमच से पं.श्री सत्यनारायण जी शर्मा एस आई साहब ,पं.श्री परशुराम जी शर्मा , पं.श्री दिनेश जी शर्मा ग्लास ,पं. श्री कपिल जी शुक्ला,पं. श्री भागीरथ जी शर्मा श्री संजय जी धनगर कनावटी ,पं.दिनेश जी शास्त्री खेरमालिया एवं श्री घनश्याम जी प्रजापत सोनियाना उपस्थित रहे और अपने हाथों से गो सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।