त्रिशूल दीक्षा को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़ 30 सितम्बर। विशाल त्रिशूल दीक्षा को लेकर आगामी आने वाले दिनों में कार्यक्रम को लेकर गांव रामपुरिया हनुमान मन्दिर में बैठक का आयोजन किया गया। आचार्य पद्धति से विजय मंत्र का जाप कर बैठक की शुरूवात की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की आवश्यकता हमेशा रही है। हिंदू धर्म में शास्त्रों, ग्रंथो और त्यौहार पर हमेशा शस्त्र का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय को देखते हुवे राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए पुनः शस्त्र की आवश्यकता आज समाज पुनः महसूस कर रहा है। इसी को लेकर आगामी जिला स्तरीय कार्यक्रम में विशाल त्रिशूल दीक्षा आयोजन किया जायेगा जिसमें संगठन से जुडे कार्यकर्ता त्रिशूल धारण करेंगे।

तहसील सुरक्षा प्रमुख शिवप्रकाश लोधा ने बताया की पहला सुख निरोगी काया। आज के समय व्यक्ति की पहली आवश्यकता स्वास्थ्य है। आज व्यक्ति व्यायाम आदि को छोड़ कर कई प्रकार के व्यसनों से ग्रस्त हो गया है। युवाओं को बलिष्ठ बनाने के लिए पुनः अखाड़ों को अपनाना पड़ेगा वह गांव में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ हो।

इस दौरान रामपुरिया गांव कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष जसवंत माली, उपाध्यक्ष प्रकाश दास, उपाध्यक्ष मनहोर माली,मंत्री बबलू माली, गो रक्षा अध्यक्ष किशन रेगर, ग्राम प्रमुख लादू रेगर, सेवा प्रमुख प्रकाश रेगर को मनोनीत किया गया। मीटिंग में सुरेश जाट,सुनील माली, रतन लाल रेगर, भेरूलाल रैगर, किशन रैगर, मोतीलाल, कैलाश रैगर, गौरीशंकर माली, दीपक माली, राहुल रैगर, खुशाल माली, विजय माली , मुकेश रैगर आदि रामपुरिया गांव वासी सहित। बैठक में नगर बाल छात्र प्रमुख लकी महेश्वरी ,चोहानो का खंतारिया सेवा प्रमुख प्रकाश रैगर, रिठोला ग्राम उपाध्यक्ष रणजीत भील कईं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।