59 वीं पेदल यात्रा संघ 12 वें दिन पहुंचे रामदेवरा।

संपादक कालूराम कुमावत।

वल्लभनगर। उपखण्ड के नवाणिया गांव से सन्त श्री 1008 श्री भेरू महाराज 59 वीं पेदल यात्रा संघ 12 वें दिन पहुंचे रामदेवरा। यात्रा संघ का मावली जंक्शन, लालबाग नाथद्वारा एवं मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। रामदेव मन्दिर मण्डल संस्थान द्वारा बाबा रामदेव जी के परम भक्त सन्त श्री भेरू महाराज, बान्सी धुणी पुजारी विरेन्द्रपुरी जी­ का व यात्रा संघ का मन्दिर में स्वागत किया। यात्रा संघ सेंकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया एवं अन्तिम विश्राम बाबा रामदेव जी के कुएं पर रहा। वहीं कुएं पर भक्तजनों ने आरती किर्तन एवं भोजन ग्रहण कर नवाणिया के लिए निकले।