रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी।श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में ब्रह्मलीन सुख संपत राम महाराज की पुन्यस्मृति में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम सोमवार को हुआ। व्यासपीठ से अनंतराम जी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा प्रसंग अनुसार बताया कि भगवान को आस्था और विश्वास से ही पाया जा सकता है। भक्तिमती मीरा बाई और माता शबरी ने अगाध आस्था से प्रभु को पाया।इसी क्रम में आगे बताया कि श्रीकृष्ण के 16108 विवाह हुए उनकी आठ पटरानियां रुक्मणी, जाम्बवन्ती,सत्यभामा, कालिंदी (यमुना), मित्रवृंदा, ,भद्रा, लक्ष्मणा है। कथा कार्यक्रम में वृंदावन महिमा,निधिवन में भगवान की लीलाओं का वर्णन,बकासुर,अघासुर,कालिया नाग मर्दन,गोपियों के वस्त्र हरण की कथा,गोवर्धन पर्वत की महिमा ,राजा सत्राजीत और शमन्तक मणि की कथा,राजा परीक्षित मोक्ष कथा सहित अनेक प्रसंगों का वाचन किया।कथा कार्यक्रम में देवेंद्र व्यास, पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान, सागर सोनी,व महूडा, पारसोली, सुथारिया खेड़ा आदि गांवो के श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ पर अनंतराम जी शास्त्री को शाल,माला व पाग धारण कराकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम के अंत में भागवत पोथी का विधिवत पूजा अर्चना कर आरती व मालपुए का प्रसाद वितरण किया गया















