रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 146 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर पिपली वाले बालाजी मंदिर,श्री सोमनाथ महादेव मंदिर, श्री एकलिंग जी महादेव मंदिर होते हुए इंदिरा कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद विनोद कुमार भोई के निजी आवास पर पहुंची। रामधुन का इंदिरा कॉलोनी में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर एवं रंगोली बनाकर स्वागत किया गया।
विनोद कुमार भाई के आवास पर पहुंचने पर रामधुन का नाथू लाल, भगवती लाल ,विनोद कुमार ,गोविंद कुमार ,ललित कुमार भोई साहित सभी परिवारजनों व मोहल्लावासियों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ एवं माताजी की आरती के पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा को संबंधित किया ।नाथूलाल जी भोई द्वारा पूरे परिवार साहित अनंत राम जी महाराज का माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर,मेवाडी पाग पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया ।धर्म सभा में रामधुन के भक्त जनों ,मोहल्ले वासियों साहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।धर्म सभा में राकेश मेहता, धनपाल मेहता, धनराज पटेल साहित राजनीतिक दलों,सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। नाथूलाल भोई एवं विनोद कुमार भोई ने सभी भक्त जनों का आभार किया ।बालाजी संस्थान की और से आज की रामधुन में एक इनामी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बालाजी संस्थान की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया की सनातन संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अन्तर्गत अभी तक 80 से अधिक प्रतिभागियों के परीक्षा प्रपत्र प्राप्त हो चूके हैं ।आगामी रविवार को सभी प्रतिभागियों की मौखिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा एवं इसके पश्चात परिणाम घोषित किया जाएगा ।सभी सफल प्रतिभागियों एवं सहभागियों को पुरूस्कार दिये जाएंगे। इसी के साथ बालाजी परिसर में वरिष्ठ- बाल संगम का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन मे रामधुन के बालक, वरिष्ठ तथा वरिष्ठ हमारे गौरव प्रकल्प के वरिष्ठ जन भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्नेह भोज,खेल सहित आदि कार्यक्रम भी रहेेंगे।















