रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 
कपासन शारदीय नवरात्रि में धर्म और आस्था में मग्न नजर आ रहे हैं। ग्राम पंचायत सुरपुर में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित माता रानी के दरबार में नियमित पूजा अर्चना कर भक्त डांडिया की खनक पर महिला पुरुष युवक युवतियां नाचते गाते नजर आए । पूर्व सरपंच सीमा जाट, शंभू लाल तेली, कालू राम शर्मा के अनुदेशन भक्ति रस नाचते गाते नजर आए। माता चामुंडा के दरबार में भक्तों ने पूरी साज सज्जा के साथ युवक युवतियां ने डांडिया की खनक पर मदमस्त नजर आए। वहीं खेडिया स्थित सहकारी समिति चौक अति उत्साह के साथ महिला पुरुष युवक युवतियां नाचते गाते नजर आए। मातेश्वरी क्लब के रतन गिरी गोस्वामी, विष्णु लोहार, कालू सिंह लौदा, पिंटू बैरवा एवम मातेश्वरी क्लब के द्वारा आयोजित समारोह में भक्त अपनी भक्ति में लीन नजर आए। ग्राम पंचायत सुरपुर के ग्राम उंदायला में बड़े जोश उत्साह उमंग के साथ माता रानी के दरबार में आकर्षक वेशभूषा में नाचते गाते नजर आए। गरबा महोत्सव समिति में तहत वार्ड पंच शंकर सिंह, हरीश खारोल कला देवी लेहरू दास सहित पूरी के साथ भक्ति में डूबते नजर आए।















