रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
निंबाहेड़ा ।रामलीला आयोजन समिति संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि 12 अक्टूबर, शनिवार को दशहरा मैदान पर भव्य आतिशबाजी के साथ 72 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि मेले के अंतिम दिन शनिवार को रामलीला के कलाकारों के द्वारा श्री राम-रावण के वाकयुद्ध के मंचन के पश्चात पूर्व स्वायत्त शासन एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।















