147 वी रामधुन का सोनी परिवार के द्वारा स्वागत।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 147 वी रामधुन र प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री चारभुजा जी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शिवराज सोनी के निजी आवास पर पहुंची। रामधुन का सोनी परिवार सहित सभी मोहल्ले वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ एवं आरती के पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। अनंत राम जी महाराज का सोनी परिवार के द्वारा साफा पहनाकर ,शाल ओढ़ाकर कर एवं श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया ।धर्म सभा में अनंत राम जी महाराज ने राम नाम की महिमा का बखान किया ।धर्म सभा में रामधुन के भक्तों सहित बड़ी संख्या में मोहल्लावासी उपस्थित रहे। रामधुन में लॉटरी के द्वारा पांच विजेताओ को पुरस्कृत किया गया ।रामधुन में समता युवा शाखा की ओर से रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया गया। सोनी परिवार की ओर से शिवराज जी सोनी ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया ।अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया