रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
डूगला उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती देलवास गांव में महादेव मंदिर प्रांगण में विगत नौ दिन से चल रहा गरबा महोत्सव शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विर्सजन के साथ संपन्न हो गया देलवास गांव के राजेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि शनिवार को विजयादशमी पर देलवास गांव में महादेव मंदिर प्रांगण गरबा पांडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की सामुहिक रुप में पूजा अर्चना हवन यज्ञ इत्यादि धार्मिक प्रकिया संपन्न कर प्रतिमाओं को ट्रैक्टर की ट्रॉली में झांकी के रुप में सजा कर डीजे साउण्ड की धुन पर पुरे गांव में गांव में शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए देवदा गांव के ऐनिकट पहुंची जहां पुनः तथा प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ विसर्जन किया 
दुर्गा की प्रतिमाओं विर्सजन होने के बाद में पुनः तथा देलवास गांव पहुंचकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया यह जानकारी देलवास गांव के राजेश मीणा ने दी















