रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। 
चित्तौड़गढ़ 14 अक्टूबर। आदि अनादि काल से चली आ रही और शास्त्रों में उल्लेखित शस्त्र पूजन परम्परा का निर्वहन करते हुए विजयादशमी पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अभयपुर घाटा स्थित मांगोदड़ा गांव में विधिवत, आधुनिक व परम्परागत शस्त्रों की पूजा कर राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिये बजरंगियों ने सदैव तत्पर हो कर तन, मन, धन न्यौछावर करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के आगामी त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु श्रीराम की महाआरती के साथ ही सामूहिक शस्त्र पूजन किया और बताया कि असत्य, अंहकार, अत्याचार, बुराई पर सत्य, धर्म, अच्छाई की विजय का प्रतीक है विजयादशमी उत्सव। भगवान श्रीराम द्वारा अधर्म, अत्याचार, अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया गया था और लंका पर विजय हांसिल की थी।
राष्ट्रीय बजरंग दल के मंगोदड़ा गांव अध्यक्ष रतन सिंह के नेतृत्व में हुए शस्त्र पूजन के दौरान लकी माहेश्वरी, नरपतसिंह, रामप्रकाश वैष्णव, नवलसिंह, बलवंतसिंह, गोपालसिंह, नारायणसिंह, रामसिंह, सत्यनारायणसिंह, हुकमसिंह, कुलदीपसिंह, मानसिंह आदि उपस्थित रहे।















