रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन। 20 अक्टूबर रविवार को करवा चौथ पर्व सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व, पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, त्याग और विश्वास का प्रतीक है।पारंपरिक रीतियों और पूजा विधि के अनुसार
करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले ‘सरगी’ ग्रहण करती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद, महिलाएं सज धज कर शाम को करवा चौथ माता की सामूहिक रूप में पूजन कर चौथ माता कि कथा सुनती हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का खोलती हैं।
करवा चौथ पर कपासन नगर के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई।
पारंपरिक वेशभूषा, गहने और पूजा सामग्री की खरीदारी चरम पर है। खासकर मेंहदी लगाने और चूड़ियां खरीदने का विशेष महत्व होता है।















