मां तुझे रोना नहीं मेरी शहादत की कीमत लेना नहीं, देर रात तक खूब जमा कवि सम्मेलन।

रिपोर्टर आजाद मंसूरी

राशमी क्षेत्र के रूद गोरानगर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के दौरान गत दिनो गुरुवार रात्रि को शहीद मेजर नटवर सिंह व शहीद लादू लाल सुखवाल की स्मृति में एक शाम शहीदों के नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कवि सम्मेलन की शुरुआत ओज व श्रृंगार की कवयित्री दीपशिखा रावल ने माँ सरस्वती की वंदना से की हास्य कवि रणजीत सिंह राणा ने अपने हास्य व्यंग्य से समस्त श्रोताओं को लोटपोट कर दिया मावली के मनोज गुर्जर ने भेरूजी की कविता पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया नाथद्वारा के हास्य कवि कानु पंडित ने खूब हंसाया अपने साथ सबको गीत गवाया हिंदुस्तान में बरगद नीम गांव जरूरी है उदयपुर के वीर रस के कवि सिद्धार्थ देवल उदयपुर ने कल्ला राठौड़ हल्दी घाटी पर कविताएं सुनाकर श्रोताओं के रोंगटे खड़े कर दिए मां तुझे रोना नहीं कसम मेरी तुझे मेरी शहादत की कीमत लेना नहीं गीत सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया कवि सोहन लाल चौधरी ने मायड़ भाषा मे शहीदो‌ की शहादत में कविता पाठ कर श्रोताओं को जोड़े रखा देर रात तक चले कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि रणजीत सिंह राणा ने किया कवि सम्मेलन के सुत्रधार राष्ट्रवादी कवि दिनेश ललकार ने हम कलमकार उनको नमन करते हैं जिनका कफ़न तिरंगा होता है मुक्तक सुनाकर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सुरेन्द्र प्रताप सिंह,कुशवीर सिंह, रतन लाल,अशोक जोशी,नरेश व्यास,गोविंद पारीक, घनश्याम पारीक,जगदीश चंद्र अहीर,देवी लाल तेली,गोपाल लाल तेली आदि ने किया।