रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ी सादड़ी:-, संत निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग आयोजित हुई!
मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमे महात्मा भेरूलाल निरंकारी ने सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति का असल असूल है कि कुछ न बनने वाला ही सब कुछ बन जाता है!
सत्य तो यह है की बूंद को स्वयं ही नहीं पता कि वह समुद्र का ही रूप है परंतु पूर्ण रूप से समर्पण करके ही यह भेद खुलता है!
आपने नाई के पास जाकर पूर्ण समर्पण करने की मिसाल देते हुए कहा कि बेशक हम जो चाहते हैं वह तो बताते ही है पर आखिर में हमें उस पर ही विश्वास करना पड़ता है ऐसे ही बूंद स्वयं सागर बनकर ही अन्य बूंद को प्रेरणा दे रही है की प्यार, इंसानियत, सच्चाई ही अध्यात्म है
कमरे के अंदर की रोशनी से जब हम बाहर निकाल कर सूरज के प्रकाश को देखते हैं तो पता चलता है कि हम तो सीमित दायरे में रह रहे थे ऐसे ही हम अपने सीमित विश्वास को आधार मान बेटे हैं जो की अलग-अलग समाज में अपने ही बनाए हुए हैं पर अध्यात्म तो सदैव काल तक रहने वाला है!
आपने प्रत्येक जिज्ञासु को रूहान के साथ इकमिक होने का आह्वान किया!
सत्संग में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया
सत्संग का संचालन दिलीप कुमार जटिया ने किया
महात्मा हरि सिंह भाटी (रणिया) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 22, अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भिंडर बस स्टैंड पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में विशाल सत्संग का आयोजन महात्मा हीरालाल जी निमावत (उदयपुर) की उपस्थिति में आयोजित होगी जिसमें सत्संग के पश्चात सभी के लिए लंगर प्रसाद होगा!
यह जानकारी निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी!















