रिपोर्टर गणेशी देवी।
कपासन। रेगर समाज के विद्वान महानुभावों आप सब को विदित है की अखिल भारतीय रेगर महासभा पंजी. के संस्थापक त्याग मूर्ति स्वामी आत्माराम जी लक्ष्य ने रेगर समाज की उन्नति और जागृति के लिए महासभा का
प्रथम सम्मेलन 02, 03, 04 नवंबर सन् 1944 को राजस्थान में दौसा की पावन धरा पर ऐतिहासिक समाज सुधार सम्मेलन का आयोजन किया था!* इसलिए 2 नवंबर को रेगर दिवस के नाम से जाना जाता है! समाज की जागृति के लिए सभी राज्यों से ब्लॉक स्तर तक जगह-जगह इस दिन सभा सम्मेलन विचार गोष्ठी का धूमधाम से आयोजन रेगर समाज में जागृति व हमारी युवा पीढ़ी को रेगर समाज के इतिहास एवं समाज के महापुरूषों की गहन जानकारी प्रत्येक समाज बंधुओं को मिल सके ! रेगर दिवस मनाने से समाज को सामाजिक धरातल पर गौरव व सम्मान मिलेगा जो दीर्घ काल तक सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा , समाज की संस्कृति एवं मर्यादाओं की जानकारी होगी। आज इस दिवस को उमंग एवं उत्साह के साथ मनाकर रेगर जाति को गौरव प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे ! *सभी महानुभाव अपने घरों पर रोशनी करेंगे व 5-5 दीपक जलाकर रेगर दिवस मनाएंगे। साथ ही सनातनी परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा भी मनाई जाएगी।तथा अपने अपने पशुओं को नहलाने के साथ विभिन्न तरह के रंगों से मवेशियों को सजाने के साथ मीठी भात और लापसी भी खिलाई जाएगी ।इस अवसर पर मांगीलाल, मोहनलाल, गुलाबचंद, हीरालाल, बालू राम ,भैरूलाल, कैलाश चंद्र, गोवर्धन लाल, हजारीलाल, जय राम ,शंकर लाल, राधेश्याम, दीपक कुमार, अंबालाल, बद्रीलाल ,रूपलाल, रोहित, यश, उमेश, राहुल, शिवलाल ,सुखलाल ,ध्रुवंश ,लोकेंद्र ,रामचंद्र ,रमेश, मदनलाल ,विनोद ,के साथ समस्त झरोटिया परिवार उपस्थित रहेंगे।















