रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी उपखंड के पहुँना कस्बे मे दीपोत्सव पर्व दीपावली व खेखरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व पर दिनभर बाजारो आदि मे चहल-पहल रही मिठाईयो आदि की दुकानो पर भीड देखी गई घरो व दुकानो पर आकर्षक साज सज्जा की गई शाम को घरो पर बाहर व आंगन मे रंग-बिरंगी रंगोलिया बनाई गई घरो व धार्मिक स्थलो पर दीपदान किया गया लोगो ने एक दुसरो से मिलकर व साॅशल मीडिया के मार्फत दीपावली की शुभकामनाएँ प्रषित की वही दीपावली के अगले दिन खेखरा पर्व मनाया गया महिलाओ ने सज संवर नव वस्त्र धारण कर घरो के बाहर गोबर से गोवर्धन बना कर उनकी पूजा की तथा घरो मे सुख समृद्धी की कामना की गई काश्तकार वर्गो ने इस अवसर पर गोधन को नहलाया, सजाया व लापसी आदि खिलाई तथा शुभ मुहूर्त से बैलो की पूजा कर पुरानी परम्परा के तहत भड़काया भी गया वही मंदिरो मे अन्नकूट महोत्सव भी हुआ यहां बडे मंदिर सहीत अन्य मंदिरो पर अन्नकूट का कार्यक्रम रखा गया















