बोहेड़ा कस्बे में दीपावली एवं गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से की गई।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बोहेडा कस्बे के सभी मंदिरों पर विद्युत सजावट के बाद रात्रि में श्रद्धालुओं ने सैकड़ो दीपक जलाएं भूत बावजी नवनिर्मित शनि देव मंदिर धार्मिक स्थल पर 501 दीपक जलाएं बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही रात्रि में लक्ष्मी पूजन के बाद युवकों ने भव्य आतिशबाजी की दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने सवेरे स्नान ध्यान कर वस्त्राभूषण धारण कर विभिन्न गली मोहल्लो में गोवर्धन बावजी बनाकर पूजा अर्चना की बोहेड़ा कस्बे के सबसे बड़े गोवर्धन बाव जी शिवालय वाले मंदिर के बाहर महिलाओं ने गीत गाते हुए बनाए गए और उनसे सुख समृद्धि की कामना की गई