रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
मरमी में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू। राशमी उपखंड क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ मरमी माता में सोमवार से शुरू हुई सात दिवसीय भागवत कथा में कथा वाचक चित्तौड़गढ़ रामद्वारा के संत दिग्विजय राम जी महाराज ने कहा कि नींद और निंदा पर विजय पाने वाला भवसागर तर जाता हे। संत ने कलयुग के दोषों का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में व्यक्ति दूसरों का हक छीनने का प्रयास करेगा
इस दौरान संत ने कहा कि सत्संग के क्षण ,पसीने से कमाए धन और अन्न के कण को कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। विजयवर्गीय परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में आसपास एवं दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा वाचन के दौरान भाव विभोर होकर नृत्य किया। इससे पूर्व मरमी गांव के चारभुजा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर नाचते चल रही थी। कलश यात्रा का गांव में जगह जगह स्वागत कर श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।















