समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में पुनर्निर्माण की प्रतीक थी अहिल्याबाई होलकर- संत श्री सुदर्शन आचार्य जी महाराज।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा 2 दिवसीय सामाजिक सद्भावना महोत्सव के अंतर्गत अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “संस्कृति सबकी एक निरंतर…” विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें पूज्य संत श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज, प्रांत समरसता टोली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मदन लाल जोशी, वनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मनेरिया व सेवा निवृत्त वैद्य डॉक्टर बालमुकुंद चौबीसा उपस्थित रहे।परिचर्चा में बड़ी सादडी के आसपास के वनवासी क्षेत्र से बालिकाएं तथा बड़ी सादड़ी नगर से मातृशक्ति, वरिष्ठजन सहित 260 की संख्या उपस्थित रही ।कार्यक्रम में पूज्य संत श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण भारत में मंदिरों का पुनर्निर्माण, मंदिरों के प्रबंधन, कृषि, पर्यावरण, जल प्रबंधन, सूशासन महिला साशक्तिकरण, सहित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के पुर्ननिर्माण का कार्य किया ।मदन लाल जोशी ने कहा कि समाज में समरसता का वातावरण निर्मित करने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है ।ओमप्रकाश मेनारिया ने कहा कि सनातन जीवन मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन मे वनवासी क्षेत्र के बंधुओं विशेषकर मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण योगदन है। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से बालमुकुन्द चौबीसा ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया ।सामाजिक सद्भावना महोत्सव के दुसरे दिन सायंकाल 4:15 बजे समाज के विभिन्न जाति वर्ग के बंधुओं की ओर से बालाजी महाराज के 56 भोग लगाया गया व आरती की गई। आरती के पश्चात आयोजित धर्म सभा को संत श्री अनंत राम जी महाराज ने संबोधित किया ।अपने संबोधन में अनंत राम जी महाराज ने अन्नकूट की महिमा का बखान किया।धर्मसभा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी सादडी नगर व आसपास के क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों साहित 6000 से अधिक भक्तजनो ने भाग लिया