रिपोर्टर गणेशी देवी।
लाभ पंचमी 6 नवम्बर बुधवार को मनाई जाएगी । लाभ पंचमी समृद्धि देने वाला बत हैं। व्यापारी कारोबार में लाभ के लिए लाभ पंचमी पर गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं। लाभ पंचमी का हिन्दू धर्म में खास महत्व बताया गया है। इसे सौभाग्य पंचमी के नाम से नाम से भी जानते हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती हैं। कारोबार में समृद्धि और प्रगति होती हैं। इससे सुख-शांति. और खुशहाल जीवन की इच्छाओं को पूरा करने के मौके मिलते है, सौभाग्य पंचमी शुभ और लाभ की कामना के साथ भगवान गणेश को याद किया जाता है। इसे इच्छाओं की पूर्ति का पर्व भी कहते हैं। कुछ जगहों पर दीपावली से नव वर्ष की शुरुआत हो जाती हैं, और सौभाग्य पंचमी पर व्यापार और कारोबार की तरक्की और विस्तार के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।















