ज्ञान की असाधना करना अर्थात प्रभु की असाधना करना – साध्वी धृतिप्रभा।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बडीसादडी। जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में ज्ञान पंचमी पर आयोजित विशेष प्रवचन सभा में साध्वी धृतिप्रभा ने फरमाया कि ग्यारह गणधरो में से नो गणधर तो प्रभु महावीर से पहले ही केवलज्ञानी हो गए। ओर गौतम स्वामी भी प्रभु महावीर के निर्माण होने के बाद ही केवल ज्ञानी हो गए। फिर सिर्फ सुधर्मा स्वामी रहे जिनको इस ज्ञान पंचमी के दिन चतुरविधि संघ द्वारा पाट पर विराजित किया गया। तभी से यह पाठ परंपरा आरंभ हो गई। यह पाठ परंपरा जब तक चलती रहेगी तब तक प्रभु महावीर का शासन भी चलता रहेगा। आगे कहा कि सुधर्मा स्वामी से लेकर अट्ठाईस आचार्यो के कार्यकाल तक जिन शासन में एक ही आचार्य होते थे। लेकिन आज हर संप्रदाय, पथ ,परंपरा एवं हर संघ में अलग-अलग आचार्य बनने लगे हैं। सभी अपनी संप्रदाय को बचाने में लगे हैं। लेकिन अब हमें मिलकर संप्रदाय से ऊपर उठ कर एकता के सूत्र में बंध कर जिनशासन को एवं धर्म को बचाने का प्रयास करना होगा। आगे कहा कि ज्ञानी और ज्ञान की असाधना नहीं करनी चाहिए अर्थात ज्ञान की असाधना करना प्रभु की असाधना करने के समान होती है। आगे कहा कि मतीज्ञान ,श्रुतज्ञान, मन पर्यायज्ञान, अवधिज्ञान और केवल ज्ञान इन पांचो ज्ञान के 51 भेद होते हैं। हर ज्ञान पंचमी के दिन 51खमासणे,51 लोग्गस,51 नमो नानश की माला फेरी जाती है । एवं 51 वंदना की जाती है।और साथ ही जमीन पर सोना एवं ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले को अगले भव में अभय कुमार जैसी बुद्धि मिलती है। अर्थात मंदबुद्धि पैदा नहीं होता है। आगे कहा कि वल्लभीपुर में जिनशासन के 28 वे आचार्य सहित दस हजार साधुओ ने लगातार 13 वर्षों तक दो करोड़ साहित्य की रचना की। तभी अचानक 28 वे आचार्य काल कर गए। फिर मुगलों का शासन आया मुगलों ने इन साहित्यो से डर कर छ महीनों तक इनको जलाया। इन साहित्य पर खाना बना कर, पानी गर्म करके इनको खत्म करना चाहा। फिर भी सारे साहित्य नहीं जला पाए। उसी समय 13 आचार्यो ने वल्लभपूरी पहुंचकर जितने साहित्य जलने से बच सके उनको बचाकर लेकर आ गए। वह आज भी सुरक्षित है। साध्वी धार्मिक प्रभा एवं धिरप्रभा ने भी विचार रखें। एवं पूर्व युवा अध्यक्ष सुनील गांग ने मंच संचालन किया।