रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी नगर में बुधवार को नगर के सबसे बड़े राधा कृष्ण गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निज मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और अन्नकूट का प्रसाद लेने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
नगर का प्रमुख व प्रसिद्ध राधे कृष्णा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन गोपाल सत्संग आश्रम के माध्यम से करवाया गया। अन्नकूट महोत्सव से पूर्व अन्नकूट के निमित शाम 7 बजे स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज द्वारा राधे कृष्ण की महाआरती की गई व भगवान को 56 भोग धराया गया। आरती के पश्चात लगभग 6 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के बाहर प्रसाद वितरण के लिए भक्तजन टेबल लगाकर व्यवस्था में जुटे रहे। मंदिर के बाहर प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। देर रात 11 बजे तक प्रसाद वितरण किया गया। वहीं स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज द्वारा बताया गया कि 100 बालिकाओं द्वारा गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में 100 दिए जलाकर अन्नकूट महोत्सव के साथ-साथ दीपोत्सव मनाया गया। वही बड़ी सादड़ी नगर में छोटे साजनान पंचायती नोहरे के के पास स्थित सेन समाज के चारभुजा नाथ मंदिर पर बुधवार रात्रि को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निज मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और अन्नकूट का प्रसाद लेने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नगर का प्रमुख व प्रसिद्ध एवं प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सेन समाज उत्थान संस्थान बड़ी सादड़ी आवरी माता के द्वारा व नगर वासी बड़ी सादड़ी के माध्यम से करवाया गया। सेन समाज उत्थान संस्थान बड़ी सादड़ी आवरी माता के द्वारा आयोजित सेन मंदिर बड़ी सादड़ी पर अन्नकूट महोत्सव मैं आए आम मेवाड़ चार चोखला मातृकुंडिया के संरक्षक शंकर सेन ढोला मारू का समाज जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सेन, राकेश सेन, नगर पालिका पार्षद बद्रीलाल सेन एम भामाशाह पार्षद धनपाल मेहता, पार्षद सुनील पितलियां एवं अन्य समाज से आए अध्यक्षों का समाज जनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। बड़ी सादड़ी नगर में बुधवार को नगर के तालाब की पाल पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निज मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और अन्नकूट का प्रसाद लेने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नगर का प्रमुख व प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के धाकड़ समाज एवं नगर वासी बड़ी सादड़ी के माध्यम से करवाया गया। बड़ी सादड़ी नगर में बुधवार को तेली साहू समाज बड़ी सादड़ी के भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निज मंदिर में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन और अन्नकूट का प्रसाद लेने भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन तेली साहू समाज बड़ी सादड़ी एवं नगर वासी बड़ी सादड़ी के माध्यम से करवाया गया।















