सूर्य सप्तमी पर आज ब्लॉक स्तरीय सूर्य नमस्कार का आयोजन।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ . रामसिंह चूण्डावत एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल शर्मा तथा सन्दर्भ अधिकारी महेन्द्र चास्टा के सानिध्य मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में गुरुवार को मनाया गया । इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दिनेश पाराशर एवं बाल मुकुन्द हेड़ा ने उपस्थित रह कर सूर्य नमस्कार किया । प्रधानाचार्य आनन्द कुमार दीक्षित ने बताया इस कार्यक्रम में 408 छात्र – छात्राओं तथा विद्यालय स्टाफ ने सूर्य नमस्कार किया । इस कार्यक्रम की ड्रोन से विडियो ग्राफी करवाई गई कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक द्वारिका प्रसाद गदिया ने किया।

 

_शेयर लाइक और सब्सक्राइब करें_