रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी कस्बा स्थित बंशीवारे मंदिर में देवउठनी एकादशी पर्व पर फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई
इस मौके पर काफी दुर दराज से आए श्रद्धालुओं ने बंशीवारे की परिक्रमा लगाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही मंदिर के पुजारी राजू पारीक के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके मंगला आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए। इस मौके पर कलाकारों द्वारा व महिलाओं द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया जिसमें श्रद्धालु बाबा की जय जयकार लगाते हुए। नाचते गाते हुए नजर आए इसी के साथ ही मंदिर में चारों तरफ डेकोरेशन की तरह सजाया गया और दीपावली पर्व की तरह मंदिर में दीपक जलाए गए इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।















