रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के बेनाड़ा स्थित सिद्धपीठ धाम श्री जी महाराज के मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्री जी महाराज की फूल बंगले से
आकर्षक झांकी व छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 श्री रामदयाल दास महाराज के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके अन्नकूट का भोग लगाया इस मौके पर आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर यजमान श्रीबल्लभ रावत के द्वारा छप्पन भोग व अन्नकूट प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर में किया गया इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही श्रद्धालुओं ने अन्नकूट की पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर नारायण दास महाराज व सभी संत मौजूद थेइसी के साथ ही कार्तिक माह में स्नान करने वाली महिलाएं व बालिकाएं द्वारा हवन यज्ञ का कार्यक्रम करके प्रसादी करवाकर कार्तिक स्नान का समापन किया















